पति-पत्नी में कलेश दूर करने के उपाय


By Arbaaj03, Nov 2024 12:27 PMnaidunia.com

अक्सर देखा जाता हैं कि छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच कलेश होता रहता है। कई बार कलेश काफी बढ़ जाते हैं। ऐसे में उपायों का सहारा लेना चाहिए।

पति-पत्नी कलेश

अगर पति-पत्नी के बीच का कलेश जल्द ही शांत नहीं होता है, तो उसका प्रभाव पूरे घर पर पड़ता है। कलेश की स्थित में घर का माहौल अशांति वाला हो जाता है।

तुलसी में मंजरी रखें 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की तिजोरी में तुलसी की मंजरी रखने से पति-पत्नी के बीच का कलेश दूर होता है, जिसके कारण घर में शांति का माहौल बहाल होता है।

शमी का पौधा लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में शमी का पौधा होती है वहां कलेश की नौबत नहीं आती है। यदि आप पति-पत्नी के कलेश से परेशान है, तो शमी का पौधा लगाएं।

नारियल का उपाय

यदि आपके घर में हमेशा लड़ाई-झगड़ा लगा रहता है, तो एक नारियल लें और उसे काले कपड़े में बांधकर उस पर 21 बिंदिया लगाकर घर के बाहर फेंक दें।

मंदिर में रखें लिली का फूल

गृह क्लेश को जल्द दूर करने के लिली का फूल काफी कारगर साबित होता है। घर के मंदिर में लिली का सफेद फूल रखने से पारिवारिक तनाव दूर होता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सपने में खुद को देखने से क्या होता है?