नजर दोष से बचने के अचूक उपाय


By Sahil19, Jan 2024 11:51 AMnaidunia.com

नजर दोष

अक्सर ऐसा होता है कि सब कुछ अच्छा चल रहा होता है, लेकिन अचानक स्थिति बिगड़ जाती है। ऐसा नजर दोष की वजह से होता है।

नजर लगने पर क्या करें?

अगर किसी इंसान को बार-बार नजर लगने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो उसे कुछ असरदार उपायों को अपनाना चाहिए।

नजर दोष के अचूक उपाय

नजर दोष की वजह से घर का माहौल नकारात्मक हो जाता है। इससे मुक्ति पाने के लिए वास्तु शास्त्र के कुछ अचूक उपाय अपनाए जा सकते हैं।

नींबू-मिर्च का उपाय

नजर दोष से बचने के लिए घर के मुख्य द्वार पर शनिवार के दिन नींबू-मिर्ची लटका दें। हर शनिवार नया नींबू-मिर्च लगाएं और पुराने वाले को फेंक दें।

नमक का पोछा लगाएं

नकारात्मकता को दूर करने के लिए नमक का पोछा लगाएं। घर में रोजाना पानी में नमक डालकर पोछा लगाने से नजर दोष से मुक्ति मिल सकती है।

कपूर जलाएं

अगर घर पर किसी की नजर लग गई है तो रोजाना सुबह कपूर जलाएं। ऐसा नियमित करने से बेहद जल्द नजर दोष दूर हो जाएगा।

कूड़ा इकट्ठा न होने दें

घर में या छत पर कूड़ा इकट्ठा न होने दें। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इसकी वजह से घर में नेगेटिविटी बनी रहती है।

भक्ति के भजन सुनें

घर पर नजर दोष का प्रभाव कम करने के लिए भक्ति गीत सुनें। भजन सुनने से घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इंसान को कंगाल बनाती हैं घर में छिपी ये 4 चीजें