व्यापार में चाहते हैं खूब मुनाफा तो कर लें ये चमत्कारी उपाय


By Sahil01, Apr 2024 08:00 AMnaidunia.com

व्यापार में लाभ के उपाय

अक्सर कुछ लोग कारोबार में होने वाले नुकसान को लेकर परेशान रहते हैं। व्यापार में लाभ की इच्छा पूरी करने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं।

यंत्र पूजन

हिंदू धर्म में यंत्र की पूजा करने का खास महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार, यंत्रों की पूजा करने वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

गोमती चक्र

बता दें कि यह चक्र गोमती नदी में पाया जाता है और इस वजह से इसे गोमती चक्र कहा जाता है। व्यापार में बढ़ोतरी के लिए कार्यस्थल पर 12 गोमती चक्र एक पोटली में बांधकर रख दें।

स्थायी लाभ का उपाय

यदि आप चाहते हैं कि आपके व्यापार में स्थायी लाभ बना रहे तो रोजाना कुत्ता, गाय और कौवे को रोटी जरूर खिलाएं। ऐसा करने से आपको व्यापार में लाभ जरूर मिलेगा।

घर में शांति बनाकर रखें

ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में शांति नहीं होती है, वहां पर धन की देवी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। इस वजह से जरूरी है कि घर के माहौल को शांत बनाए रखें।

सफल व्यक्ति की तस्वीर लगाएं

व्यापार में सफलता पाने के लिए आप अपने कक्ष में किसी सफल व्यक्ति की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से वर्कप्लेस का माहौल सकारात्मक रहता है।

7 शनिवार करें ये उपाय

व्यापार को बढ़ाने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ से एक पत्ता तोड़ लाएं। इस पत्ते की पूजा करने के बाद अपनी दुकान की गद्दी पर रख दें। इस उपाय को आपको लगातार 7 शनिवार करना चाहिए।

डिस्क्लेमर

व्यापार में तरक्की पाने के उपाय सामान्य मान्यता पर आधारित है। हमारी तरफ से यहां दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि व्यापार में बढ़ोतरी के लिए क्या उपाय करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

केतु नक्षत्र में बुध, 10 दिन में अमीर होंगे 3 राशि वाले