धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, मनुष्यों का कल्याण करने के लिए भगवान ने धरती पर 8 अवतार लिए हैं। विष्णु जी का आठवां अवतार श्री राम हैं।
मान्यता है कि प्रभु श्री राम का नाम लेने से ही सभी विघ्न-बाधाएं दूर हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी ऐसा ही कहा गया है कि भगवान राम के नाम मात्र लेने से दुखों का निवारण हो जाता है।
भगवान राम की कृपा हासिल करने के लिए आप किस तरह के उपाय अपना सकते हैं। आज बात कुछ आसान उपायों के बारे में कर रहे हैं।
ऐसा कहा जाता है कि राम का नाम खुद ही एक मंत्र होता है। राम को प्रसन्न करने के लिए तुलसी की माला के साथ 108 बार प्रभु राम के नाम का जाप करें।
भगवान राम की पूजा करने से उनकी कृपा हासिल की जा सकती है। इसके लिए राम की मूर्ति को भोग लगाएं। वहीं, आरती के थाल को अक्षत, चंदन और अगरबत्ती से सजाएं।
जीवन में सभी को किसी न किसी परेशानी से गुजरना पड़ता है। यदि आप किसी समस्या से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो प्रभु श्री राम के मंत्र ‘रां रामाय नमः’ का जाप करें।
गृहस्थ जीवन में लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है, लेकिन कुछ लोगों के घर में क्लेश का माहौल रहता है। इसके लिए ‘ओम रामचंद्राय नम’ का जाप करना फायदेमंद होता है।
जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ाने के लिए भी आप एक मंत्र का जाप कर सकते हैं। ‘ओम जानकी वल्लभाय स्वाहा’ का जाप करने से रिश्तों की मजबूती भी बढ़ेगी।