खूंखार हीरो की आने वाली 6 फिल्में


By Shivansh Shekhar27, Feb 2024 12:30 PMnaidunia.com

आने वाली फिल्म

इस साल कई धाकड़ फिल्मों का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। साल 2023 सिनेमा की दृष्टि से एक शानदार वर्ष रहा, जहां कई हिट फिल्में देखने को मिली।

बड़े स्टार्स की मूवीज

साल 2024 में भी वैसा ही कुछ देखने को मिल सकता है। जिसमें अजय देवगन की शैतान से लेकर अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां शामिल हैं।

हीरो का खलनायक अवतार

खास बात यह है कि इन सभी फिल्मों में हीरो खतरनाक लुक में नजर आने वाले हैं। आइए हम आपको उन 5 फिल्मों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

सिंघम अगेन

इस लिस्ट में अर्जुन कपूर का नाम सबसे ऊपर आ रहा है जो सिंघम अगेन में विलेन का रूप दिखाएंगे। उनका लुक भी जारी कर दिया गया है।

बड़े मियां छोटे मियां

बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन बन कर डराने के लिए तैयार हैं।

शैतान

अजय देवगन की सुपरनैचुरल फिल्म शैतान अगले महीने रिलीज होने जा रहा है। इसमें विलेन कोई और नहीं बल्कि आर माधवन नजर आने वाले हैं।

वॉर 2

जूनियर एंटीआर भी अब ऋतिक रोशन की वॉर 2 में नजर आने वाले हैं। फाइटर की सफलता के बाद ऋतिक रोशन की यह फिल्म चर्चा में है।

रामायण

मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी रामायण लेकर आने वाले हैं। जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। वहीं रावण के किरदार में यश नजर आएंगे।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जाह्नवी कपूर की आने वाली 4 इंटरेस्टिंग फिल्में