2024 में रिलीज होंगी ये शानदार साउथ वेब सीरीज


By Prakhar Pandey11, Jan 2024 01:03 PMnaidunia.com

साउथ वेब सीरीज

वेब शोज के रेस में हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ की भाषाओं में भी हर साल कई वेब सीरीज रिलीज की जाती है। आइए जानते है 2024 में रिलीज होने वाले साउथ इंडियन वेब शोज के बारे में।

सुजल

2023 में रिलीज हुए सस्पेंस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज सुजल का दूसरा पार्ट भी साल 2024 में रिलीज हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज का काम अपने अंतिम चरण पर है। यह शो प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

राणा नायडू

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई राणा नायडू का दूसरा सीजन भी साल 2024 में रिलीज हो सकता है। यह एक तेलुगु क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है।

सेव द टाइगर

साउथ की बेहतरीन वेब सीरीज में से एक सेव द टाइगर भी इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है। यह एक कॉमेडी ड्रामा वेब शो होगा।

शैतान

क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज शैतान भी इसी 2024 में जून के महीने में रिलीज हो सकती है। इसका पहला सीजन लोगों को काफी पसंद आया था। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसका दूसरा सीजन आ सकता है।

जय महेंद्र

जय महेंद्र एक मलयालम वेब सीरीज है। श्रीकांत मोहन द्वारा निर्देशित यह शो भी 2024 में सोनी लिव पर रिलीज होगा। यह एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज होगी।

मधु विधु

मधु विधु डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 2024 में स्ट्रीम होने वाला है। यह एक डॉर्क कॉमेडी शो होगा। इस सीरीज में श्वेता मेनन, कानी कुसरुति और सूरज वेंजारामूडु होंगे।

एकम

2021 में रिलीज हुई एकम एक एडवेंचर फैंटेसी ड्रामा सीरीज है। इस वेब शो में कन्नड़ भाषा में बने इस वेब शो को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। 2024 में इसका नया सीजन आएगा।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2023 में इन स्टार्स ने निभाया शानदार सपोर्टिंग किरदार