वैसे तो उर्फी आए दिन कोई न कोई एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उनके तरह-तरह के फैशन सेंस देख लोगों के भी होश उड़ जाते हैं।
एक बार फिर उर्फी जावेद ने सभी को हैरान कर दिया है। उर्फी ने इस बार टॉप की जगह जींस को बॉडी पर लपेट रखा है। हर कोई उर्फी के इस लुक को देखता ही रह गया।
उर्फी जींस को ही शर्ट बनाकर पहने नजर आईं। उर्फी के इस लुक का वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्फी अपना टूटा हुआ फोन भी दिखा रही हैं।
अब सोशल मीडिया यूजर्स उर्फी के इस लुक का काफी मजाक बना रहे हैं। वे तरह-तरह के कमेंट कर उर्फी को ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा ‘मैडम शायद शर्ट पहनना भूल गईं।’
बता दें कि उर्फी पैपराजी से स्पाॅट हुईं। जहां उर्फी ने अपने लुक में टॉप को जींस बनाकर पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने हैवी ईयरिंग्स पहने हुए थे। हाई बन बनाकर उन्होंने अपने इस लुक को कम्प्लीट किया।