यूरिक एसिड के मरीज न खाएं ये 3 चीजें, तुरंत बढ़ता है लेवल


By Arbaaj09, Dec 2024 01:52 PMnaidunia.com

यूरिक एसिड के मरीजों को 3 चीजों का सेवन करने से कोसों दूर रहना चाहिए वरना शरीर में यूरिक एसिड का लेवल तेजी से बढ़ सकता है। आइए इन 3 चीजों के बारे में जानते है।

यूरिक एसिड

यह लाइफस्टाइल से जुड़ी एक समस्या है। दरअसल, जब हम हाई प्यूरीन वाली चीजें खाते हैं, तो जोड़ों में जाकर जम जाती है और हड्डियों में दर्द होने लगती है। इसे ही आसान भाषा में यूरिक एसिड बोलते है।

तीन चीजों से दूरी

यूरिक एसिड के रोगियों को भूलकर भी खानपान में 3 चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। उनको खाने से जोड़ों में दर्द बढ़ता है।

सी फूड्स न खाएं

अगर आप यूरिक एसिड के मरीज है और सी फूड्स खाते है, तो ऐसा न करें। सी फूड्स में प्यूरीन अधिक होता है। इसका सेवन करने से परहेज करें।

मटर न खाएं

सर्दियों के मौसम में मटर काफी खाया जाता है। लेकिन यूरिक एसिड के मरीजों को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि प्यूरीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।

मीठी चीजें न खाएं

यूरिक एसिड वालों को भूलकर भी ज्यादा मीठी चीजें नहीं खानी चाहिए। मीठी चीजें खाने से शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ता है।

हेल्दी खानपान

यूरिक एसिड के मरीजों को हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। साथ ही, आप डॉक्टर के सुझाव से डाइट में चीजों को शामिल करें।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शुगर करना है कम, तो रात को चबाएं 1 चीज