आज यूरिक एसिड एक आम समस्या होती जा रही है। शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से पुरानी बीमारियां जन्म लेती हैं।
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है कि जब आप खराब खानपान, कम पानी पीना और अधिक मात्रा में प्रोटीन के सेवन से होता है।
यूरिक एसिड के रोगियों को खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते है कि यूरिक एसिड के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए।
यूरिक एसिड के मरीजों को मीट खाने से परहेज करना चाहिए। मीट के सेवन से अक्सर शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ती है।
शरीर के लिए मछली काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यूरिक एसिड के मरीजों को मछली का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
यूरिक एसिड के मरीजों को चीनी का भी कम से कम सेवन करना चाहिए और चीनी से बनी चीजों को भी खाने से परहेज करना चाहिए।
यूरिक एसिड के रोगियों को भूलकर भी सेब का सेवन नहीं करना चाहिए। सेब को अधिक मात्रा में खाने से यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है।
अगर आप यूरिक एसिड लेवल को कम करना चाहते है, तो चीकू का सेवन कम से कम करने की कोशिश करें।