यूएफओ यानी एलियन को लेकर अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन की ओर से एक शोध में इस रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की गई है।
पेंटागन की एक रिसर्च में दावा किया गया है कि हमारे सौर मंडल में एलियंस की मदरशिप मौजूद हो सकती है। पेंटागन ने एक घटना पर ड्राफ्ट तैयार किया है।
पेंटागन ने कहा है कि सौरमंडल में एलियन की मदरशिप या छोटी वस्तुएं ग्रहों का दौरा करती हो इस छोटी सी चीज को 'ओउमुआमुआ' नाम दिया है।
UFO का प्रयोग उस घटना के लिए होता है, जो हवा में नजर आती है और जिसकी पहचान आज तक नहीं हो सकी है।
UFO शब्द साल 1952 में US एयरफोर्स की तरफ से इजाद किया गया था। US एयरफोर्स के पायलट नेथ अर्नोल्ड ने उड़नतश्तरी के बारे में दुनिया को बताया था।
अर्नोल्ड ने सन् 1947 में माउंट रेनियर के ऊपर से उड़ान भरी थी। उन्होंने 9 चमकदार उड़न तश्तरी जैसी चीजों को देखा था।