सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से कई बीमारियां होंगी फुर्र


By Shivansh Shekhar21, Dec 2023 12:30 PMnaidunia.com

सरसों का तेल

सरसों का तेल स्वास्थ के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। सरसों का तेल सेहत के साथ साथ त्वचा, बालों के लिए काफी ज्यादा लाभकारी होता है।

पोषक तत्व

मौजूद इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी परेशानियों को दूर करते हैं। लेकिन क्या आप सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे के बारे में जानते हैं?

जोड़ों का दर्द

सरसों के तेल और और कपूर का मिश्रण जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में काफी ज्यादा उपयोगी होता है। इसमें गठिया के कारण होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

ऐसे करें मालिश

इसके लिए आप सरसों तेल में कपूर डालकर तब तक गर्म करें, जब तक कपूर तेल में न घुल जाए। फिर इसे ठंडा कर लें और इसके बाद इसके जोड़ों की मालिश करें।

सर्दी-जुकाम में आराम

सरसों के तेल में कपूर मिलाकर शरीर की मालिश करने से सर्दी जुकाम की समस्या से राहत मिल जाता है। यह बंद नाक और छाती के कंजेशन को खोलने में फायदेमंद है।

सर्दी-जुकाम में आराम

सरसों के तेल में कपूर मिलाकर शरीर की मालिश करने से सर्दी जुकाम की समस्या से राहत मिल जाता है। यह बंद नाक और छाती के कंजेशन को खोलने में फायदेमंद है।

कमर और पीठ दर्द से राहत

यदि आप ज्यादा कमर और पीठ की दर्द से परेशान रहते हैं तो सरसों के तेल और कपूर मिलाकर मालिश कर सकते हैं। यह इसमें काफी आराम देता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। अगर इस मिश्रण से अपने शरीर की मालिश करेंगे, तो दिल तक ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होगा।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मेथी का मास्क रोकेगा हेयर फॉल, 5 मिनट में करें तैयार