बेदाग और निखरी त्वचा के लिए इन तरीकों से करें बेसन का इस्तेमाल


By Hemraj Yadav2023-03-05, 15:16 ISTnaidunia.com

बेसन और मलाई

आप बेसन का इस्तेमाल मलाई के साथ कर सकते हैं। इससे स्किन में गोरापन आता है। स्किन की नमी भी बनी रहती है। इससे स्किन में होने वाले रिंकल्स भी दूर होते हैं।

चावल का आटा-दूध

डेड सेल्स हटाने के लिए आप बेसन का स्क्रब के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल के आटे में बेसन और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इससे स्किन पर मसाज करें।

टमाटर और नींबू का रस

एक बड़े चम्मच बेसन में टमाटर और नींबू का रस मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। सूख जाने के बाद धो लें। रोजाना इस्तेमाल करें। इससे स्किन में निखार आएगा।

बेसन-दही-हल्दी

बेसन, दही और हल्दी को मिला कर पेस्ट बनाएं, फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें। इसे रोज लगा सकते हैं। यह चेहरे से धूल-मिट्टी को निकालने में मदद करता है।

बेसन-हल्दी-दूध

एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और दूध डालकर पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। यह चेहरे के पिम्पल को दूर करने में मदद करता है।

बेसन-ओटमील-शहद-नींबू

बेसन और ओटमील पाउडर मिला लें, फिर इसमें शहद और नींबू का रस मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज के 10 मिनट बाद धो लें।

कद बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं ये योगासन