नौकरी में तरक्की पाने के लिए कपूर के ये उपाय करें


By Ayushi Singh07, Jun 2025 07:00 AMnaidunia.com

अक्सर लोग जीवन में तरक्की पाने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं,जिसमें वह सफल भी होते हैं। आइए जानते हैं कि नौकरी में तरक्की पाने के लिए कपूर के कौन- से उपाय करें-

सुबह कपूर जलाएं

नौकरी में सफलता पाने के लिए रोजाना सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। साथ ही, कपूर जलाएं और भगवान की प्रार्थना करें।

कपूर और तेजपत्ता जलाएं

वास्तु के अनुसार, कपूर और तेजपत्ता को एक साथ जलाने से नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिलती है। इससे जीवन में आगे बढ़ते हैं।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

माना जाता है कि घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

देवी-देवता की बनी रहती है कृपा

कहा जाता है कि पूजा करते समय कपूर जलाने से देवी-देवता की कृपा बनी रहती है और इससे घर में सुख-शांति का वास होता है।

कपूर को घी में भिगोकर जलाएं

परिवार में चल रहे वाद-विवाद से छुटकारा पाने के लिए कपूर को घी में भिगोकर जलाने से पारिवारिक क्लेश दूर होते हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

नौकरी में तरक्की पाने के लिए कपूर के ये उपाय करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शाम की पूजा के समय घंटी बजाना चाहिए?