कई लोग कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं और अंत में हारकर थक जाते हैं। आइए इसके उपाय के बारे में विस्तार से बताते हैं।
आइए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप पान और पीपल के पत्तों से जुड़े उपाय करके उन्नति और सफलता की ओर बढ़ सकते हैं।
ऐसी मान्यता है कि पीपल के पेड़ में सभी देवी देवताओं का वास होता है, जिनकी पूजा करने से हर तरीके के कष्ट से आप दूर हो सकते हैं।
इसी तरह से पान के पत्ते भी पूजा में इस्तेमाल किए जाते हैं, इतना ही नहीं पान के पत्ते बुरी नजर को दूर करने के लिए कारगर होते हैं।
गुरुवार के दिन एक पीपल के पत्ते को गंगाजल से साफ करके रखें। उस पर ॐ श्रीं हरी नमः लिखें और इसके ऊपर एक चांदी का सिक्का रखकर तिजोरी में रख दें।
गुरुवार के दिन एक पीपल के पत्ते को गंगाजल से साफ करके रखें। उस पर ॐ श्रीं हरी नमः लिखें और इसके ऊपर एक चांदी का सिक्का रखकर तिजोरी में रख दें।
यदि चांदी का सिक्का नहीं है तो उसके ऊपर ॐ नमः भगवते वासुदेवाय लिखें और घर के किसी पवित्र स्थान पर रख दें फिर सुख जाने के बाद नदी में प्रवाहित कर दें।
सबसे पहले सिंदूर लाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। एक पान एक शुद्ध पत्ते लें और स्वास्तिक बनाएं। इसके ऊपर कलावा और सुपारी रखकर भगवान गणेश को अर्पित कर दें।
यदि आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को बुरी नजर लग गई है तो इस उपाय को आजमाकर आप इससे निजात पा सकते हैं।