स्किन ही नहीं बालों की सेहत के लिए भी अच्छी है ग्लिसरीन, ऐसे लगाएं  


By Lakshita Negi12, Dec 2024 08:07 PMnaidunia.com

ग्लिसरीन

ग्लिसरीन का इस्तेमाल कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में किया जाता है। यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो आपके स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे ही ग्लिसरीन का इस्तेमाल कई हेयर केयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। आप भी इसके इस्तेमाल से अपनी हेयर हेल्थ को अच्छा कर सकते हो। इसके इस्तेमाल का तरीका आज हम आपको बताएंगे।

ग्लिसरीन बालों को डीपली मॉइस्चराइज करें

ग्लिसरीन को बालों में इस्तेमाल करने से बालों को मॉइस्चर मिलता है। यह बालों को ड्राई होने से बचाती है, जिससे बाल फ्रिज फ्री रहते है। बेजान और रूखे बालों के लिए ग्लिसरीन एक बहुत अच्छा ट्रीटमेंट है।

ग्लिसरीन से स्पलीटेंड्स से छुटकारा

डैमेज और दोमुंहे बालों को कम करने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते है। यह स्कैल्प को डीपली मॉइस्चराइज करता है और इससे बालों का टूटना भी कम होता है।

ग्लिसरीन को हेयर मास्क की तरह लगाएं

बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए बालों में ग्लिसरीन को नहाने से पहले हेयर मास्क की तरह डायरेक्ट या किसी हेयर मास्क में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे डैंड्रफ से होने वाली खुजली में भी आराम मिलता है।

ग्लिसरीन हेल्दी स्कैल्प के लिए

ग्लिसरीन से न केवल बाल घने और मजबूत होते हैं, बल्कि इससे स्कैल्प में होने वाले इंफेक्शन और डैंड्रफ को भी ठीक करा जा सकता है। यह स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है।

कर्ली बालों के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल

कर्ली बालों वाले लोगों के लिए ग्लिसरीन बहुत फायदेमंद हो सकती है। यह न केवल कर्ल्स को इंहेंस करेगा बल्कि उनको फ्रिज फ्री भी रखेगा। इसे आप एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर अपने बालों में लगा सकते हैं।

ग्लिसरीन से बनाएं नेचुरल हेयर मास्क

ग्लिसरीन को आप हेयर मास्क की तरह नारियल तेल या दही के साथ मिलाकर अपने बालों में लगा सकते हैं। यह आपके बालों को डीपली मॉइस्चराइज करता है।

ग्लिसरीन का हेयर स्प्रे

ग्लिसरीन को पानी से साथ मिलाकर किसी स्प्रे बॉटल में भर कर रख लें। इसे बालों में स्प्रे करें जिससे बाल सॉफ्ट और शाइनी लगेंगे। इसका इस्तेमाल सर्दियों में करने से ज्यादा फायदा मिलता है।

ग्लिसरीन का इस्तेमाल हर मौसम में बालों पर किया जा सकता है, यह बालों की हेल्थ को अच्छा बनाएगा। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

गुड़ असली है या नकली: ऐसे करें पहचान