थाली में हाथ धोने से पैसों की कमी होने के साथ बीमारी घर में प्रवेश करती हैं।
सनातन धर्म के अनुसार खाने के बाद थाली में हाथ धोना बहुत ही अशुभ माना गया है।
भोजन करने के बाद थाली उठाकर यथास्थान रखें। नहीं होगी कभी पैसों की कमी।
थाली में हाथ धाेने से बचें। नाली पर जाकर थाली रखें फिर हाथ धोएं। ऐसा करने से अन्नपूर्णा नहीं रूठेंगी।
वास्तु शास्त्र के नियमों को अपनाकर पैसों की तंगी को दूर कर सकते हैं।
शास्त्रों में अग्नि को मुख्य देवता माना गया है। यज्ञ में समर्पित सभी वस्तुएं देवताओं को भोजन के रूप में मिलती हैं।
भारतीय संस्कृति में थाली या पत्तल में न हाथ धोएं और ना ही जुठा छोड़ें। इसे अपमानजनक माना गया है।
भोजन करने के बाद कभी भी थाली को पलंग या सोफा पर नहीं रखें। इससे भी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
साफ करके अलमीरा में रखने को उत्तम माना गया है। ऐसा करने से लक्ष्मी खुश रहती हैं। साथ ही रोग भी दूर रहते हैं।