हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है और इसे बुद्ध पूर्णिमा के रुप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि कर्ज से राहत पाने के लिए वैशाख पूर्णिमा पर कौन-से उपाय करें-
वैशाख पूर्णिमा के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और इससे सुख-शांति का वास होता है।
वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। जल में दूध और सफेद चंदन मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य देने से मानसिक शांति मिलती है।
वैशाख पूर्णिमा के दिन गरीबों और जरूरतमंद में दान करना अच्छा माना जाता है। साथ ही, इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
वैशाख पूर्णिमा के दिन तुलसी पौधे के पास दीपक जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और इससे धन में लाभ होता है।
माना जाता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन रसोई में दीपक जलाने से अन्न की बरकत होती है और इससे अन्नपूर्णा माता की कृपा बनी रहती है।
वैशाख पूर्णिमा के दिन पूजा घर में दीपक जलाकर लक्ष्मी-नारायण या शिव जी की आराधना करें। ऐसा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
कर्ज से राहत पाने के लिए वैशाख पूर्णिमा पर ये आसान उपाय करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM