नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म बवाल जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आइए जानते है फिल्म से जुड़ी खास बातों के बारे में।
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर बवाल एक एक्शन ड्रामा रोमांस फिल्म है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
मेकर्स ने अभी इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। पोस्टर पर मौजूद जानकारी के मुताबिक यह फिल्म जुलाई 2023 में रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी में एक छोटे शहर के लड़के को शहर की सबसे खूबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है। अपने सोशल स्टेटस बढ़ाने के लिए लड़का उस लड़की से शादी करना चाहता है।
बवाल फिल्म कहानी पीयूष गुप्ता, श्रेयस जैन और निखिल मेहरोत्रा ने लिखी है। फिल्म का निर्देशन कर रहे नितेश दंगल और छिछोरे जैसी फिल्म दी हैं।
मूवी में वरुण और जाह्नवी के अलावा पार्थ सिद्धपुरा, शशि वर्मा, अर्नब खान, गुजन जोशी, सतेंद्र सोनी, फिलिप द्रोस्ते और आरिज सैयद भी होंगे।
2022 में भेड़िया के बाद वरुण 2023 में बवाल फिल्म के साथ वापसी कर रही है। वरुण की ये पहली ऐसी फिल्म है जो सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी।
जाह्नवी कपूर की इस साल बवाल के अलावा मिस्टर एंड मिसेज माही भी रिलीज होने वाली है। 2024 में एक्ट्रेस देवड़ा और उलझ फिल्म में भी नजर आएंगी।