वास्तु शास्त्र में दीवार घड़ी का संबंध सौभाग्य से माना जाता है। यही कारण है कि घड़ी लगाने के दौरान कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
अक्सर लोग घर की किसी भी दीवार पर घड़ी लगा देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं होता है। दीवार घड़ी को लगाने के लिए वास्तु शास्त्र में एक शुभ दिशा बताई गई है।
दीवार घड़ी उत्तर-पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। इसका मतलब है कि इस दिशा की दीवार पर ही हमेशा समय बताने वाली घड़ी को लगाना चाहिए।
दीवार घड़ी को सही दिशा में लगाने से घर की सुख-शांति बरकरार रहती है। इतना ही नहीं, परिवार में चल रहे क्लेश भी समाप्त हो जाते हैं।
घर की सही दीवार पर घड़ी लगाने से सकारात्मकता का संचार होता है। इसका सकारात्मक प्रभाव परिवार के सदस्यों पर भी देखने को मिलता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो दीवार घड़ी को शुभ दिशा में लगाने से व्यक्ति को धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा, पैसों में बरकत होने लगेगी।
वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को शुभ नहीं माना जाता है। इस वजह से यह दिशा घड़ी लगाने के लिए अशुभ होती है। अगर आप यहां दीवार घड़ी लगाएंगे तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। इससे बचने का एक ही तरीका है कि इस दिशा में घड़ी लगाने की भूल न करें।
यहां हमने जाना कि किस दिशा में घड़ी लगाना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ