वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को बेहद पवित्र माना जाता है। इनमें से ही एक अपराजिता का पौधा भी है। इस पौधे को घर में लगाने से कई फायदे मिलते हैं।
अपराजिता का पौधा घर में लगाने से पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं, इस पौधे की मदद से मां लक्ष्मी को प्रसन्न भी किया जा सकता है।
यदि आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो घर में आज ही अपराजिता का पौधा लगा लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की नाराजगी भी आपसे दूर हो जाएगी।
इसका फूल अपराजिता के पौधे के फूल को भगवान शनि को भी आप चढ़ा सकते हैं। इस उपाय को अपनाने से शनि दोष से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है।
अपराजिता के पौधे को लगाते समय दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाएं।
अपराजिता के पौधे को आप मेन गेट के दाहिनी तरफ भी रख सकते हैं। इस जगह यह पौधा रखने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
अपराजिता के पौधे को आप घर के गार्डन में भी लगा सकते हैं। यदि आपके मकान में घास का मैदान नहीं है तो घर के कोने में भी आप इसे लगा सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अपराजिता की बेल जैसे बढ़ती है, ठीक वैसे ही घर के अंदर आर्थिक संपन्नता में भी बढ़ोतरी होती है।