वास्तु शास्त्र में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने की दिशा का खास महत्व बताया गया है। राधा-कृष्ण की तस्वीर को लगाने की दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए।
राधा-कृष्ण की तस्वीर को वास्तु के अनुसार लगाएंगे तो पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम बढ़ता है। वहीं, तस्वीर लगाने से जुड़ी गलती करने पर घर में वास्तु दोष पैदा होता है।
पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता बढ़ाने के लिए बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाएं। सही दिशा में तस्वीर लगाने से कपल के रिश्ते में चल रहा तनाव भी दूर हो जाता है।
राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा शुभ है। बेडरूम या घर के किसी भी हिस्से में तस्वीर लगाने के लिए इसी दिशा को चुनें।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने के बाद सुबह-शाम भगवान कृष्ण की पूजा करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
घर की दीवार पर राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के जीवन में प्रेम बढ़ता है। इतना ही नहीं, लव लाइफ में चल रही समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से घर के अंदर सुख-समृद्धि बढ़ती है। माना जाता है कि राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने से घर में लड़ाई-झगड़े भी कम होते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारी धार्मिक और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी सत्यता को लेकर किसी तरह का दावा हमारी तरफ से नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ