वास्तु शास्त्र में जूते चप्पल रखने का सही स्थान बताया गया है। आप अगर घर में इधर-उधर जूते चप्पल रखते हैं, तो इससे धन की देवी मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं।
वास्तु शास्त्र में उत्तर और पूर्व दिशा को शुभ बताया गया है। इन दिशाओं में देवी देवताओं का निवास होता है। इसके लिए उत्तर और पूर्व दिशा में कभी भी जूते और चप्पल नहीं उतारें।
वास्तु जानकारों की मानें तो जूते और चप्पल को हमेशा दक्षिण और पश्चिम में रखना चाहिए। साथ ही जूते और चप्पल को सही तरीके से रखें। इससे घर में सुख और शांति बनी रहती है।
जानकारों की मानें तो बेडरूम में कभी जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे पति और पत्नी के बीच कलह की स्थिति बनी रहती है।
अगर आप जूते चप्पल को भी शयन कक्ष, पूजा गृह, भंडार कोण में रखते हैं, तो इससे वास्तु दोष लगता है। इसके अलावा, अलमारी में भी जूते और चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं।