वास्तु दोष से से बढ़ता है कर्ज का मर्ज, ये उपाय दिलाएंगे छुटकारा


By Sahil16, Feb 2024 08:00 PMnaidunia.com

वास्तु टिप्स

घर में रखी हर एक चीज का खास महत्व वास्तु शास्त्र में माना गया है। सही दिशा में चीजों को न रखने का बुरा असर इंसान की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

दोष से बढ़ता है कर्ज

एक बार घर पर वास्तु दोष लग जाता है तो व्यक्ति को पैसों का नुकसान होने लगता है। इसकी वजह से उसके ऊपर कर्ज का बोझ भी लगातार बढ़ता रहता है।

कर्ज मुक्ति के उपाय

यदि आप खूब मेहनत करने के बाद भी कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं तो वास्तु शास्त्र के नियमों को अपनाएं। ऐसा करने के बाद धीरे-धीरे आपको कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा।

गलत दिशा में न लगाएं शीशा

घर की गलत दिशा में लगा शीशा वास्तु दोष का कारण बनता है। ऐसे में जरूरी है कि आप भूलकर भी उत्तर या पूर्व दिशा में दर्पण न लगाएं।

बाथरूम के लिए वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में घर के बाथरूम का भी खास महत्व माना गया है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में मौजूद बाथरूम आपको कर्ज में डूबा सकता है।

पानी का नल

घर में किसी भी नल से पानी टपकता है तो उसे तुरंत ठीक करा लें। वरना ऐसा नल आपके आर्थिक नुकसान या कर्ज का कारण बन सकता है।

बेडरूम में न करें ये गलतियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुखिया का कमरा कभी भी उत्तर-पश्चिम दिशा यानी वायव्य कोण में नहीं होना चाहिए। बताया जाता है कि ऐसा होने पर इंसान चाहकर भी कर्ज की स्थिति से बाहर नहीं निकल पाता है।

इस दिन वापिस करें कर्ज

अगर आप लोन वापिस भर रहे हैं तो मंगलवार के दिन उसकी पहली किस्त दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपका कर्जा अपने आप ही दूर हो जाएगा।

वास्तु दोष से निजात पाने के उपायों के बारे में यहां बात की। ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी रोजक जानकारी के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Shiv Puran: जीवन को सफल बना देंगी शिव पुराण की ये बातें