घर में लगाएं ये 5 पौधे, वास्तु दोष करेगा दूर


By Arbaaj11, Oct 2023 01:19 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु में बताए गए नियमों का पालन करने से जीवन सुखी रहता है।

वास्तु दोष

घर में अगर वास्तु दोष के नियमों का पालन न हो, तो वास्तु दोष लगाने का खतरा होता है जिसके कारण जीवन में परेशानियां आती हैं।

इन पौधों से होगा दूर

घर में लगे वास्तु दोष को दूर करने के लिए कुछ पौधों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए इन पौधों के नाम जानते हैं।

तुलसी का पौधा

वास्तु के अनुसार इस पौधे पर मां लक्ष्मी का वास होता है और इसको घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है।

मनी प्लांट का पौधा

इस पौधे को घर में लगाने से धन में बढ़ोतरी और घर में लगा वास्तु दोष दूर होता है। मनी प्लांट काफी कारगर होता है।

क्रासुला का पौधा

इस पौधे का संबंध धन से माना जाता है, लेकिन वास्तु दोष से निजात पाने के लिए भी क्रासुला के पौधे को घर में लगाया जाता है।

स्नेक प्लांट का पौधा

अगर घर से वास्तु दोष को दूर करना चाहते है, तो आज ही घर में स्नेक प्लांट लगा लें। इस प्लांट से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

शमी का पौधा

शमी के पौधे का संबंध देवी-देवता से माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से वास्तु दोष जल्द ही दूर हो सकता है।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नवरात्रि पर शनि बदलेंगे अपनी चाल, गलती से भी न करें ये 5 काम