Vastu Dosh: घर में मौजूद ये चीजें बनती हैं वास्तु दोष का कारण, आज की करें बदलाव


By Ekta Sharma28, Feb 2023 05:42 PMnaidunia.com

इन चीजों में करें बदलाव

वास्तु के अनुसार घर में मौजूद चीजों के कारण दोष लगता है। आइए जानते हैं कि घर में कौन से बदलाव करके वास्तु दोष से निजात पा सकते हैं।

दीवार पर न चिपकाएं तस्वीरें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दीवार में तस्वीरें या पोस्टर नहीं चिपकाना चाहिए। वास्तु के हिसाब से इससे सबसे ज्यादा वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

न रखें ऐसी मूर्तियां

मंदिर में कभी भी ऐसी मूर्ति या तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए, जिससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसलिए घर में कभी भी मां काली, खड़ी मुद्रा में मूर्तियों के अलावा ऐसी मूर्तियां न रखें जो खंडित हो।

न आने दें ये पक्षी

जिस घर में चमगादड़ का वास होता है वहीं पर हमेशा वास्तु दोष रहता है। एक बार चमगादड़ आने पर करीब 15 दिनों तक वास्तु दोष रहता है। इसलिए ऐसा कोई उपाय करना चाहिए, जिससे वह घर में न आएं।

ऐसा न हो किचन द्वार

वास्तु दोष के अनुसार, घर में मौजूद किचन का दरवाजा इस तरह नहीं होना चाहिए कि सामने चूल्हा रखा हो। वास्तु के अनुसार ये वास्तु दोष का कारण माना जाता है।

Vastu Tips: चकला-बेलन को लेकर न करें ये गलतियां, वरना हो जाएंगे कंगाल