Vastu Dosh: वास्तु दोष से हैं परेशान? दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय


By Ekta Sharma09, Mar 2023 04:21 PMnaidunia.com

वास्तु दोष

अगर आप भी लंबे समय से वास्तु दोष से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये आसान उपाय जरूर अपनाएं।

मनी प्लांट लगाएं

घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से सुख और शांति बनी रहती है। सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इसके लिए घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाएं। इस दिशा को भंडार कोण भी कहा जाता है।

दर्पण लगाएं

घर के मुख्य दरवाजे के सामने सही आकार के दर्पण लगाएं। दर्पण को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। इस दिशा में रखने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। कभी भी दर्पण को प्रवेश द्वार के पीछे न लगाएं।

क्रिस्टल बॉल रखें

अगर आप वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं, तो घर में क्रिस्टल बॉल जरूर रखें। इससे परिवार में कलह की स्थिति नहीं रहती है। इसका उपयोग तरक्की और उन्नति के लिए किया जाता है।

विंड चाइम

घर में विंड चाइम लगाने से नेगेटिव एनर्जी समाप्त हो जाती है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। इसमें लगे घंटियां जब एक दूसरे से टकराती हैं, तो ध्वनि से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

जानिए किस दिन नाखून व बाल कटवाने से होता है क्या असर