वास्तु दोष से घर में बढ़ता है कर्जा, जानें बचने के उपाय


By Sahil18, Aug 2023 06:14 PMnaidunia.com

वास्तु

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का खास महत्व होता है। घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए वास्तु टिप्स को अपनाया जाता है।

वास्तु दोष

वास्तु दोष की वजह से घर में कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं। इतना ही नहीं, आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

कर्ज

अगर आप पर कर्ज का भार बढ़ता जा रहा है तो संभावना है कि आपके घर में वास्तु दोष होगा। आज बात कर रहे हैं कि दोष दूर करने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए।

दर्पण

दर्पण की गलत दिशा की वजह से भी घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। इससे बचने के लिए उत्तर या पूर्व दिशा में दर्पण न लगाएं।

बाथरूम

घर में बाथरूम की गलत दिशा होने से भी कर्ज बढ़ता है। इसलिए ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बाथरूम नहीं होना चाहिए।

पानी का नल

अगर आपके घर के किसी नल से पानी टपक रहा है तो इसे तुरंत ठीक करा लें, क्योंकि वास्तु में इसे शुभ नहीं माना जाता है।

बेडरूम

वैसे तो घर में कई कमरे होते हैं, लेकिन वास्तु में घर के मुखिया के कमरे को लेकर कहा गया है कि इसे उत्तर-पश्चिम दिशा में बनाने से बचना चाहिए।

मंगलवार को भरे उधार

वास्तु में मंगलवार के दिन को शुभ माना जाता है। इस दिन लोन या कर्ज की किस्त चुकानी चाहिए। ऐसा करने से आपको कर्ज से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नजर दोष के चमत्कारी उपाय