Vastu Dosh: बिना पैसे खर्च किए दूर कर सकते हैं घर का वास्तु दोष
By Ekta Sharma2023-01-05, 14:51 ISTnaidunia.com
वास्तु दोष
घर से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कैसा रोका जाए? बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ उपायों को अपनाकर वास्तु दोष से छुटकारा पा सकते हैं।
समुद्री नमक
समुद्री नमक घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। घर के किसी कोने में एक कटोरे में समुद्री नमक भर कर रख दें। इसके अलावा घर में पोछा लगाते समय थोड़ा सा समुद्री नमक डाल
दर्पण
घर के वास्तु को सही रखने में शीशा काफी जरूरी माना जाता है। इसे सही दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इस बात का ध्यान रखें कि शीशा को कभी भी बेड के सामने और मुख्य द्वार के सामने न रखें।
कपूर
पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली कपूर भी वास्तु दोष को दूर कर सकता है। अगर आपका काम लगातार रुक रहा है तो घर में दो कपूर या फिर एक बाउल में थोड़ा सा कपूर रख दें। जब खत्म हो जाए, तो दोबारा रख दें।
घोड़े की नाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल को काफी शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आकर्षित होती है। इसे आप मुख्य द्वार में टांग सकते हैं।
Avoid cold wave: चल रही है शीतलहर, बचने के लिए ये करें उपाय