घर की सुख-शांति को प्रभावित और भंग करने का काम वास्तु दोष करता है। वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि किन चीजों की वजह से वास्तु दोष का खतरा बढ़ जाता है।
वास्तु में किचन के अलावा बाथरूम को भी घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसमें रखी कुछ गलत चीजों का असर पूरे घर के माहौल पर पड़ता है।
कुछ लोग बाथरूम में टूटा कांच रखने की गलती कर देते हैं। टूटा शीशा या कांच रखने से पूरे घर में नकारात्मकता फैल जाती है।
बाथरूम में पानी भरने के लिए सभी बाल्टी जरूर रखते हैं, लेकिन खाली बाल्टी रखना शुभ नहीं होता है। ऐसा करना बाद में वास्तु दोष का कारण बनता है।
पौधे घर के माहौल को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, बाथरूम में पौधे रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कई लोगों के घर में खराब नल होते हैं। वास्तु में उल्लेख है कि नल का सीधा संबंध आपकी आर्थिक स्थिति से होता है। इस वजह से नल को सही रखना चाहिए।
कुछ लोग घर में पुरानी या टूटी हुई तस्वीरें भी रख लेते हैं। विशेषकर बाथरूम में ऐसी तस्वीर लगाना सही नहीं होता है।
बाथरूम में लोग अक्सर गीले कपड़े रख देते हैं, लेकिन वास्तु में बताया गया है कि ऐसा करने से घर में वास्तु दोष भी हो सकता है।