वास्तु के अनुसार ऐसा होना चाहिए कार पार्किंग स्पेस


By Prakhar Pandey16, Jun 2023 05:17 PMnaidunia.com

कार

आज के जमाने में घर में कार होना बेहद आम बात हो गई हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए कार पार्किंग स्पेस?

पार्किंग स्पेस

वास्तु के अनुसार घर में पार्किंग स्पेस हमेशा दक्षिण-पूरब और उत्तर पश्चिम में बनवाना चाहिए। वाहन वही अच्छा माना जाता हैं जो कम से कम समय के लिए घर में खड़ा रहे हैं।

पार्किंग लेन

पार्किंग के लिए पूर्व से दक्षिण की ओर जा रही दिशा को शुभ दिशा माना जाता हैं। कोई भी ऐसा पार्किंग स्पेस जिसमें कनेक्टिविटी की कमी हो वह शुभ नहीं मानी जाती हैं।

ढलान

गैरेज की फर्श की ढलान को हमेशा उत्तर की दिशा की तरफ रखना चाहिए। ऐसे में गैरेज के चारों ओर कम से कम 3 फुट चौड़ी खुली जगह होनी चाहिए।

नॉर्थ-वेस्ट

नॉर्थ वेस्ट में गाड़ी पार्क करना बेहद उत्तम माना जाता है। उत्तर पश्चिम में गैरेज होने पर कार के मालिक की यात्राएं सुखद और बढ़िया होती हैं।

बाल्टी

कभी भी गैरेज के प्रवेश द्वार पर खाली बाल्टी या कोई अन्य खाली वस्तुएं न रखें। ऐसा करने से आपकी यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं।

गलत दिशा

मकान के उत्तर पूर्व दिशा में पार्किंग बनाने से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता हैं। उत्तर पूर्व दिशा में पार्किंग होने से मेंटल टेंशन भी बढ़ सकती है।

वाहन

वाहन लेते समय हमेशा इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके पास उस वाहन के लिए पर्याप्त पार्किंग स्पेस हैं या नहीं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी के पौधे को घना करने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स