Vastu Tips: घर में किस दिशा में होनी चाहिए सीढ़ियां


By Prakhar Pandey2023-05-13, 18:05 ISTnaidunia.com

महत्व

हिंदू धर्म में वास्तु का काफी महत्व होता हैं, घर में छोटी से छोटी चीज का वास्तु के अनुसार आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता हैं। आइए जानते हैं घर में किस दिशा में होनी चाहिए सीढ़ियां?

सीढ़ियां

घर में सीढ़ियों को वास्तु के अनुसार विकास और तरक्की का सूचक माना जाता हैं। घर में अगर सीढ़ियां सही दिशा में न हो तो वह आपके बाढ़ विकास में बाधा भी बनती हैं।

दिशा

वास्तु के मुताबिक घर में सीढ़ियों की सही दक्षिण-पश्चिम होती हैं। इस दिशा में सीढ़ियों के होने को शुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती हैं।

मध्य भाग

घर का मध्य भाग भगवान ब्रह्मा का स्थान माना जाता हैं। इस दिशा में कभी भी सीढ़ियां नहीं होनी चाहिए। 

ईशान कोण

ईशान कोण दिशा में भी सीढ़ियां नहीं बनानी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आए दिन आपके परिवार वालों को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता हैं।

उत्तर पूर्व दिशा

उत्तर पूर्व दिशा में भी सीढ़ियों का होना भी सही नहीं माना जाता हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की बरकत में बाधाएं न आएं तो इस दिशा में सीढ़ियां बनाने से बचें।

संख्या

सीढ़ियां हमेशा विषम संख्या यानी ऑड नंबर में होनी चाहिए, जैसे की 7,11, 15, 19, 21। विषम संख्या में बनी सीढ़ियों से घर में खुशियां बनी रहती हैं।

शुभ संख्या

घर में 17 सीढ़ियां होना बेहद शुभ माना जाता हैं। माना जाता हैं कि इससे मकान के मालिक का विकास होता हैं और लोकप्रियता भी बढ़ती हैं। स्टोरी में लिखी बातें मान्यताओं पर आधारित हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

हिंदू धर्म में क्यों पवित्र माना गया है गोमूत्र?