वास्तु के करें ये उपाय, चमकेगी फूटी किस्मत


By Ayushi Singh06, May 2025 06:30 PMnaidunia.com

घर की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। रोजाना वास्तु के कुछ बातों का ध्यान रखें तो इससे घर में सुख-शांति का वास होता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के कौन-से उपाय अपनाने पर फूटी किस्मत चमकेगी-

गंगाजल का छिड़काव करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा के दौरान पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

गाय और कुत्ते के लिए रोटी निकालें

रोटी बनाते समय गाय के लिए पहली रोटी निकालें और कुत्ते के लिए आखिरी रोटी जरूर निकालें। ऐसा करने से वास्तु दोष कम होता है।

उत्तर दिशा की ओर बनाएं खाना

घर में सुख-शांति और तनाव से बचने के लिए उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना सबसे अच्छा माना जाता है।

तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं

घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए रोजाना तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल अर्पित करें। ऐसा करने से सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है।

दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, नियमित रूप से मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशियों का आगमन होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

वास्तु के ये उपाय करने से फूटी किस्मत चमकेगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बीवी को तोहफे में दें ये 2 चीजें, ग्रह होंगे मजबूत