धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए वास्तु के उपाय अपनाएं


By Ayushi Singh03, Apr 2025 06:45 PMnaidunia.com

अक्सर लोग जीवन में धन लाभ पाने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं,जिससे जीवन में सफल हो सकें। आइए जानते हैं कि धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए वास्तु के कौन-से उपाय अपनाएं-

तिजोरी का दरवाजा किस दिशा में खुलना चाहिए?

वास्तु के अनुसार, तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खोलना चाहिए। ऐसा करने से धन से संबंधित लाभ होता है।

घर को साफ रखें

अगर घर में हमेशा गंदगी रहती है तो इससे नकारात्मकता फैलती है इसलिए घर को हमेशा रखें और ऐसा करने से पैसों की कमी नहीं होती है।

माता लक्ष्मी की पूजा करें

शुक्रवार के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और इससे धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।

एक्वेरियम रखें

घर के ईशान कोण में एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि इस में देवताओं का वास होता है। इससे धन आगमन भी होता है।

स्वस्तिक का चिह्न बनाएं

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बरकत होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए वास्तु के उपाय अपनाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कपूर के ये उपाय करने से रिश्ता होगा मजबूत