वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का प्रवेश द्वार से ही सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
घर के मुख्य द्वार के वास्तु उपायों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में तरक्की के साथ सुख-समृद्धि बनी रहती है।
घर के प्रवेश द्वार पर पीले कपड़े में हल्दी की एक गांठ टांग दें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि और धन-संपदा की प्राप्ति होती है।
घर के मुख्य द्वार में हल्दी से ऊं और स्वस्तिक चिन्ह बनाएं। ऐसा करने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।
घर के मुख्य द्वार को रोजाना साफ-सुथरा रखें और पानी से धो दें। इस पानी में थोड़ा सा हल्दी डाल दें। इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं।
घर के मुख्य द्वार में सुबह के समय रोजाना रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इसके आटे में थोड़ी सी हल्दी जरुर डाल दें।
घर के मुख्य द्वार में हल्दी का पौधा रखना भी लाभकारी होता है। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है।