बरकत के लिए किचन से तुरंत हटाएं ये 6 चीजें


By Prakhar Pandey12, Jan 2024 06:10 PMnaidunia.com

किचन में हिस्सा

घर के किचन में माता अन्नपूर्णा का वास होता है। किचन में रखी चीजों को घर की बरकत से भी रिश्ता होता है। आइए जानते है घर की बरकत के लिए किचन से कौन-सी चीजें हटा देनी चाहिए।

धन से बरकत

वास्तु के अनुसार, किचन में रखी कुछ वस्तुएं घर के लिए बेहद अशुभ साबित हो सकती है। किचन से कुछ चीजें नहीं हटाने पर घर में कंगाली तक आ सकती है।

आर्थिक स्थिति

अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए किचन के वास्तु का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। घर की बरकत और खुशहाली के लिए वास्तु का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

शीशा न लगाएं

किचन में चेहरा देखने के लिए कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। चूल्हे की आग की झलक शीशे में दिखना आग और पानी के संतुलन को बिगाड़ता है। ऐसे में किचन में शीशा लगाने से वास्तु दोष पैदा हो सकता है।

दवाइयां न रखें

किचन में फर्स्ट एड किट और दवाइयां नहीं रखना चाहिए। किचन में इसे रखने से धन हानि हो सकती है। किचन में दवा रखने से नेगेटिव एनर्जी पैदा होती है।

कचरे की बाल्टी

किचन में कचरे की बाल्टी रखने से घर में नकारात्मकता आती है। कूड़े का डिब्बा हमेशा किचन से दूर रखना चाहिए। कचरे का डिब्बा किचन में होने से स्वास्थय पर गलत असर पड़ता है।

टूटे बर्तन

किचन में कभी भी टूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से धन हानि होती है और माता लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है। बर्तन के टूटते ही उसे घर से बाहर कर देना चाहिए

प्लास्टिक की चीजें

किचन में प्लास्टिक के डिब्बे और बर्तन नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थय संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती है। प्लास्टिक रखने से राहु दोष पनपता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

राशि अनुसार धारण करें इतने मुखी रुद्राक्ष, कटेंगे कष्ट