हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व माना गया है। दान-पुण्य करने से जरूरतमंदों की मदद होती है और देवी-देवताओं भी प्रसन्न होते हैं।
दान करना फायदेमंद होता है और इस बारे में सभी जानते हैं। हालांकि, इस बारे में भी जानना जरूरी है कि किन्हें दान करना चाहिए और किस चीज का दान करें।
जब भी आप दान करें तो अपने दिमाग में इस बात को जरूर रखें कि बेकार की चीजों का दान करना सही नहीं होता है। ऐसी चीजों का दान करने से सामने वाले को भी कोई फायदा नहीं मिलेगा।
जब आप ऐसे व्यक्ति को दान करते हैं, जिसे उस चीज की जरूरत होती है तो उसके मन से दुआ निकलती है। इसे ही दान करने का जरूरी नियम माना जाता है।
दान करने का सही तरीका भी सुनिश्चित करना चाहिए। यदि आप गलत तरीके से दान करते हैं तो इसका फायदा आपको नहीं मिलेगा।
शनिदेव की कृपा पाने के लिए लोहे का दिन किया जाता है। बगैर किसी खास वजह के लोहे का दान करने से बचना ही सही होता है।
कुछ लोग जानकारी के अभाव में नुकीली चीजों का दान कर देते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो चाकू, छुरी, सुई जैसी चीजों का दान करने से घर में क्लेश बढ़ता है।
मान्यता के अनुसार, सरसों के तेल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। हालांकि, कभी भी प्रयोग किए हुए तेल को दान में नहीं देना चाहिए।