मुख्य द्वार पर पौधे रखने के वास्तु नियम


By Sahil16, Oct 2024 06:20 PMnaidunia.com

पौधे रखने के लिए नियम

मुख्य द्वार पर पौधे रखने के कुछ नियम वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं। सही ढंग से मेन गेट पर पौधे रखने से घर के अंदर सकारात्मकता का प्रवेश होता है।

तुलसी का पौधा रखें

मेन गेट पर सकारात्मकता बढ़ाने के लिए तुलसी का पौधा रखें। इस पौधे को रखने से घर के अंदर धन की देवी मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं।

आकर्षक और हरे-भरे पौधे लगाएं

मेन गेट के बाहर हमेशा आकर्षक और हरे-भरे पौधे लगाने चाहिए। दरअसल, घर के बाहर सूखे पौधे लगाने से नकारात्मकता बढ़ती है।

बांस का पौधा रखें

घर के बाहर मेन गेट पर बांस के पौधे को रखना शुभ माना जाता है। इससे घर के अंदर सकारात्मकता का प्रवेश होता है।

कांटेदार पौधे न रखें

मुख्य द्वार के बाहर घर के अंदर कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। दरअसल, वास्तु शास्त्र में ऐसे पौधों को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

पौधों की नियमित देखभाल करें

घर के बाहर पौधे रखते हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि उनकी नियमित देखभाल करें। ऐसा नहीं करेंगे तो पौधे सूख जाएंगे और नकारात्मकता बढ़ाएंगे।

इस ओर रखें पौधे

मुख्य द्वार की बाईं या दाईं ओर पौधों को रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, किसी अन्य दिशा में पौधों को रखना उत्तम नहीं माना जाता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि मुख्य द्वार पर पौधे रखने के वास्तु शास्त्र में क्या नियम बताए गए हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Freepik, Jagran, Canva

दक्षिण दिशा की ओर बैठकर खाना खाने से क्या होता है?