घर की इन जगहों पर न लगाएं घड़ी, वरना परेशानियों का लगेगा अंबार


By Sahil22, Mar 2024 02:26 PMnaidunia.com

दीवार घड़ी

वास्तु शास्त्र में दीवार घड़ी को महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि घड़ी को वास्तु के नियमों के तहत लगाने का शुभ असर घर पर पड़ता है।

घड़ी के लिए वास्तु नियम

दीवार घड़ी से जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है। घर की गलत दिशा में लगी घड़ी सुख-समृद्धि के लिए खतरा साबित हो सकती है।

दक्षिण की दीवार पर न लगाएं

घर की दक्षिण दीवार में घड़ी लगाने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में लगी घड़ी घर के अंदर दुर्भाग्य लेकर आती है।

टूटे शीशे वाली घड़ी

घड़ी का शीशा टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, बंद घड़ी को भी घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसी घड़ी का बुरा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।

मुख्य द्वार पर घड़ी न लगाएं

अक्सर आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग घर के प्रवेश द्वार के ऊपर या पास में घड़ी लगा देते हैं। हालांकि, इस जगह घड़ी लगाने से बचना चाहिए।

जीवन में आएगी परेशानियां

सवाल खड़ा होता है कि गलत दिशा में घड़ी लगाने का बुरा असर जीवन पर पड़ सकता है। इससे बचने का एक ही तरीका है कि घड़ी को सही दिशा में लगाएं।

उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं घड़ी

घड़ी को लगाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी इस दिशा में घड़ी को लगाने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सूचना के उद्देश्य से दी गई है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

घड़ी के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

प्यार में धोखे का शिकार होते है इस मूलांक के लोग