घर में मौजूद सभी चीजों के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। इनका पालन न करने का बुरा असर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलता है।
अक्सर लोग वास्तु से जुड़ी कुछ गलतियां अपने घर में करते हैं। यदि उन्हें लगातार किया जाता है तो इंसान बेहद जल्द गरीब बन जाता है।
वास्तु शास्त्र में दीवारों पर आने वाली दरार को शुभ नहीं माना जाता है। यदि समय रहते इन्हें सही नहीं करवाया जाता है तो व्यक्ति को धन हानि होने लगती है।
वास्तु की मानें तो नल से व्यर्थ में पानी टपकना शुभ नहीं होता है। माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति पाई-पाई के लिए मोहताज हो जाता है।
घर में दीवार घड़ी सभी लगाते हैं, लेकिन इस घड़ी का बंद पड़ना शुभ नहीं होता है। वास्तु शास्त्र में कहा जाता है कि यह गलती गरीबी को न्योता देती है।
कुछ लोग दिन में भी सोते हैं, लेकिन ज्यादा सोने की वजह से देवी-देवता आपसे नाराज हो सकते हैं। इतना ही नहीं, आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार का खास महत्व माना जाता है। यदि इसका सही से ध्यान नहीं रखा जाता है तो घर के अंदर दरिद्रता और नकारात्मकता आ जाती है।
इंसान को आलस भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वालों के घर में भी नकारात्मकता बढ़ जाती है। माना जाता है कि आलस दिखाने वाला इंसान सफल भी नहीं हो पाता है।
यहां हमने जाना कि वास्तु शास्त्र के किन नियमों का पालन आपको करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ