Vastu Tips: ऐसा होगा घर का नक्शा तो बरसेगा पैसा


By Prakhar Pandey17, Jul 2023 03:04 PMnaidunia.com

घर

घर बनवाते समय आपको कुछ खास बातों का बेहद ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का नक्शा?

नक्शा

किसी भी घर को अगर नक्शे के अनुरूप बनाया जाए तो वह वास्तु के सभी मापदंडो को पूरा करने के साथ साथ बेहद सुंदर भी बनता हैं।

नींव

जमीन लेकर घर बनवाते समय नींव को हमेशा उत्तर और पूर्व की दिशा में सबसे पहले खुदाई करवाएं। जबकि पश्चिम की दिशा में सबसे आखिर में खुदाई कराई जाती हैं।

खिड़कियां

घर बनवाते समय खिड़कियों का भी खास ख्याल रखना चाहिए। घर में उत्तर या पूर्व दिशा में बड़ी-बड़ी खिड़कियां लगाने की कोशिश करनी चाहिए।

किचन

नया घर बनवाते समय किचन की दिशा का भी खास ख्याल रखें। किचन बनवाने के लिए दक्षिण-पूर्व की दिशा बेहद शुभ मानी जाती है।

नल की दिशा

घर में पानी के नल की दिशा उत्तर या पूर्व में होनी चाहिए। उत्तर या पूर्व की दिशा घर में नल लगाने के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं जबकि दक्षिण और पश्चिम दिशा में पानी का नल लगाने से बचना चाहिए।

स्टडी रुम

बच्चे के लिए घर का स्टडी रूम उत्तर पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। इस दिशा में कमरा होने से आपके बच्चे का पढ़ाई में मन लगेगा।

शौचालय

नए घर में शौचालय का निर्माण पश्चिम दिशा के मध्य में करवाना चाहिए। ध्यान दे कि आपका टॉयलेट किचन के बगल नहीं होना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फिटकरी के उपाय चमका देंगे किस्मत