मन नहीं होगा मायूस, आजमाएं वास्तु शास्त्र के 5 उपाय


By Sahil05, Oct 2024 08:39 PMnaidunia.com

मन की मायूसी दूर करने के उपाय

जीवन में ज्यादातर चीजें सही होने के बाद भी कुछ लोगों को मन में मायूसी महसूस होती है। वास्तु शास्त्र में मन की उदासी को दूर करने के अचूक उपायों का उल्लेख मिलता है।

मेन गेट पर स्वास्तिक चिन्ह बनाएं

घर में नकारात्मकता बढ़ने के कारण भी परिवार के सदस्यों के मन में मायूसी रहती हैं। इससे बचने के लिए मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बना दें।

तुलसी का पौधा घर लाएं

हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, तुलसी के पौधे में धन की देवी का वास होता है। इस पौधे को घर में रखने से सकारात्मकता बढ़ती है।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

वास्तु शास्त्र में घर के मेन गेट पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और नकारात्मकता नष्ट होती है।

पानी से भरी कटोरी रखें

घर के उत्तर-पूर्व कोने में पानी से भरी कटोरी रख दें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पूरे घर में काफी हद तक बढ़ता है।

विंड चाइम्स लटकाएं

मन की मायूसी को दूर करना चाहते हैं तो दरवाजों पर विंड चाइम्स लटकाएं। इससे घर की नकारात्मकता आसानी से दूर हो जाती है। 

कपूर का प्रयोग करें

मन को शांत करने के लिए घर में कपूर जलाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि कपूर के धुएं से मन को प्रसन्न किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा करना संभव नहीं है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर की किस दिशा में रखनी चाहिए झाड़ू?