साल 2024 को बनाना है लकी? वास्तु के इन नियमों का करें पालन


By Arbaaj30, Dec 2023 12:04 PMnaidunia.com

साल 2024

नए साल की शुरुआत सभी लोग शानदार तरीके से करना चाहते हैं। ऐसे में अगर साल 2024 को लकी बनाना है, तो वास्तु के कुछ नियमों का पालन करें।

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास और परिवार के सदस्यों पर अच्छा असर पड़ता है।

मुख्य द्वार की सफाई

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार की साफ-सफाई रखने से देवी-देवताओं का वास होता है। साल 2024 को लकी बनाने के लिए इस नियम का रोजाना पालन करें।

पौधे लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधा लगाना शुभ माना जाता है। नए साल पर घर में तुलसी और मनी प्लांट का पौधा लगाएं।

बेडरूम की दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बेडरूम की दिशा वैवाहिक जीवन पर प्रभाव डालता है इसलिए नया बेडरुम बना रहे है, तो पश्चिम-दक्षिण दिशा में बनाएं।

घर में घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बंद घड़ी को रखने से दुर्भाग्य बढ़ता है इसलिए नए साल पर इसको हटा कर नई घड़ी लाएं।

घर में कैलेंडर की दिशा

नए साल पर अगर घर में कैलेंडर लगा रहे है, तो दिशा का ध्यान रखें। घर की पश्चिम दिशा में कैलेंडर लगाने से परिवार के सदस्यों को तरक्की मिलती हैं।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जिंदगी बदल देंगे ये 7 उपाय, आजमाते ही आएगा धन