Vastu Tips 2023: पढ़ाई में नहीं लग रहा बच्चों का मन? करें ये आसान उपाय


By Ekta Sharma29, Dec 2022 06:50 PMnaidunia.com

वास्तु उपाय

बच्चों को कड़ी मेहनत के बावजूद भी अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं होता है। या उनका मन पढ़ाई से भटक जाता है। वास्तु में बताए गए कुछ आसान उपायों से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है।

दिशा का रखें ध्यान

बच्चों की पढ़ाई और उत्तम नतीजों के लिए पूर्व और उत्तर दिशा को सबसे उत्तम माना जाता है। इसी दिशा में पढ़ने का टेबल और कुर्सी लगाएं। साथ ही पढ़ने वाला कमरा सीढ़ी के नीचे ना हो, इस बात का भी ध्यान रखें।

मां सरस्वती की तस्वीर

पढ़ाई में रूचि पुनः जागृत करने के लिए पढ़ाई के टेबल पर स्फटिक, माता सरस्वती की तस्वीर जरूर रखें। पढ़ने वाली जगह पर अधिक किताबें न रखीं हों। बच्चों को बोझ महसूस होता है और उन्हें पढ़ाई में मन नहीं लगता है।

दीवारों का रंग

पढ़ाई के कमरे को सजाते हुए दीवारों के रंग का भी ध्यान रखें। ऐसा करने से बच्चों में रचनात्मकता में वृद्धि होती है और पढ़ाई में ध्यान एकाग्र होता है। इसलिए कमरे का रंग चमकीले रंग रखें।

दीवारों पर तस्वीरें

पढ़ाई के कमरे में इस बात का ध्यान रखें कि दीवारों पर डरावनी या हिंसात्मक तस्वीरें न लगाएं। इससे न केवल बच्चों की पढ़ाई में विघ्न उत्पन्न होता है, बल्कि घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है।

Shweta Tiwari: थाई स्लिट गाउन में श्वेता तिवारी ने दिखाया अपना हॉट अंदाज