ज्योतिष में गृह क्लेश दूर करने के कारगर उपाय बताए गए हैं। वास्तु दोष के कारण परिजन के बीच विवाद की स्थिति बनती है।
घर में मौजूद वास्तु दोषों की वजह से घर में कलह रहता है। आर्थिक स्थिति पर भी इसका विपरीत असर पड़ता है। यहां जानिए उपाय
रात को सोने से पहले किसी पीतल के बर्तन में कपूर जलाएं और इसे पूरे घर में दिखाएं। इससे गृह क्लेश का नाश होता है।
पति-पत्नी में क्लेश बना रहता है तो रात को सोते समय तकिये के नीचे कपूर रख सोएं और सुबह उसे जला दें।
इसके बाद कपूर की राख को बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। इससे आपसी प्रेम बना रहेगा।
अगर गृह स्वामी पीपल का पौधा लगाकर निरंतर उसकी देखभाल करे तो घर की कलह दूर करने में मदद मिलती है।