Vastu Tips: वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाएं कैलेंडर, मिलेंगे शुभ परिणाम


By Ekta Sharma2022-11-26, 18:39 ISTnaidunia.com

दक्षिण दिशा

घर में कैलेंडर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा में या इसकी दीवार पर न लगाएं। इससे घर के मुखिया के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।

पूर्व दिशा

पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा में कैलेंडर लगा सकते हैं। इस दिशा में कैलेंडर लगाना उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त करता है। यहां कैलेंडर लगाना काफी शुभ माना गया है।

उत्तर दिशा

घर की उत्तर दिशा में नदी, समुद्र, झरने, विवाह आदि की तस्वीरों वाला कैलेंडर लगाना चाहिए। इससे धन का आगमन होता है और समृद्धि आती है।

पश्चिम दिशा

पश्चिम दिशा की तरफ सुनहरे,सफेद या स्लेटी रंग का कैलेंडर लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

पुराना कैलेंडर

इसके साथ ही यदि आप घर में पुराने कैलेंडर को नहीं हटाते हैं और लगे रहने देते हैं तो घर के सदस्यों की प्रगति में रुकावट आती है।

Bhumi Pednekar: ब्लैक गाउन पहन बला की खूबसूरत लगी भूमि पेडनेकर