वास्तु शास्त्र में घर की हर एक चीज का खास महत्व बताया गया है। माना जाता है कि वास्तु के नियमों का पालन न करने की वजह से घर पर दोष लग जाता है।
घर की अलग-अलग दीवारों के लिए वास्तु शास्त्र में शुभ रंग बताए गए हैं। नियमों के अनुसार, दीवारों का रंग करने से जीवन पर सकारात्मक असर पड़ता है।
घर की उत्तर दीवार या दिशा में हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दीवार पर पीला या लाल रंग का उपयोग करना शुभ नहीं होता है।
ऑफ वाइट या सफेद रंग का उपयो पूर्व दिशा की दीवार पर किया जा सकता है। घर की पूर्व दीवार पर पीला, लाल या ग्रे रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
घर की दक्षिण दिशा की दीवार पीला या ऑफ वाइट रंग का उपयोग करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अन्य रंग इस दीवार के लिए शुभ नहीं होते हैं।
घर की पश्चिम दिशा की दीवार के लिए नीला रंग शुभ होता है। इस पर हरा और लाल रंग का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है।
घर की उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। इस भाग में हमेशा पीला या हल्का नारंगी रंग ही करवाना चाहिए। इसके अलावा किसी अन्य रंग को इस दीवार पर कराना शुभ नहीं होता है।
घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को आग्नेय कोण के नाम से जाना जाता है। इस हिस्से की दीवार पर गुलाबी या बादामी रंग का ही पेंट करवाना चाहिए।
घर की दीवारों के लिए शुभ रंग को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ