वास्तु शास्त्र में घर की रसोई को काफी महत्व दिया जाता है। इसका प्रभाव व्यक्ति की सेहत से लेकर तरक्की पर पड़ता है।
अक्सर लोग जाने अनजाने में कुछ ऐसी चीजों को घर की किचन में रख देते हैं, जिन्हें अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि किन चीजों को किचन में नहीं रखना चाहिए।
घर की रसोई में टूटे बर्तन को बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। अगर आपके किचन में ऐसे बर्तन हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें। दरअसल, ऐसे बर्तन नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं।
वास्तु शास्त्र में झाड़ू को लेकर कहा जाता है कि इसे किचन में नहीं रखना चाहिए। झाड़ू में गंदगी होती है और रसोई घर में भोजन तैयार किया जाता है।
झाड़ू को किचन में रखने से घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए झाड़ू को गलती से भी रसोई घर में नहीं रखना चाहिए।
एल्युमीनियम के बर्तनों को किचन में नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में कहा जाता है कि इस धातु के बर्तन त्वचा से लेकर कई तरह की बीमारियों को बढ़ा सकते हैं।
रसोई घर में कीटनाशक को भी नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है। वहीं, किचन में जहरीले पदार्थ को रखना खतरे से खाली नहीं है।
वास्तु शास्त्र में दोष को काफी महत्व दिया जाता है। ऐसा उल्लेख है कि जिस घर में वास्तु से संबंधित दोष पाए जाते हैं, वहां बरकत चली जाती है और धन की परेशानी भी होती है।