वास्तु शास्त्र में किचन को घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि किचन से जुड़ी छोटी सी गलतियों का प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है।
किचन में कुछ बर्तनों को उल्टा रखना अशुभ होता है। यदि ऐसा किया जाता है तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लग जाता है।
वास्तु में रोटी बनाने वाले तवे का भी विशेष महत्व बताया गया है। अगर आप किचन में तवे को उल्टा रखते हैं तो इस आदत को जल्द से जल्द बदल लें।
ऐसी मान्यता है कि किचन में तवे को उल्टा रखने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होती है। इससे बचने के लिए रसोईघर में तवे को हमेशा सही से रखें।
तवे के अलावा कढ़ाई को भी किचन में उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
तवे या कढ़ाई पर खाना बनाने के बाद साफ कर दें। वास्तु में बताया गया है कि इन दोनों चीजों को लंबे समय तक गंदा नहीं रखना चाहिए।
गर्म कढ़ाई या तवे पर हमेशा लोग पानी डालने की गलती करते हैं। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करने का बुरा प्रभाव आपके घर पर पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में ऐसा भी बताया गया है कि जिस घर में किचन से जुड़ी गलतियां लगातार होती हैं, वहां पर आर्थिक संकट की स्थिति भी आ सकती है।