Vastu tips: झाड़ू खरीदने में भी बरते सावधानी, वरना हो सकती है परेशानी


By Ekta Sharma12, Feb 2023 03:08 PMnaidunia.com

वास्तु नियम

किस सामान को कब खरीदना है और कहां रखना है, यह भी वास्तु का एक महत्वपूर्ण नियम है। झाड़ू के लिए भी कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना चाहिए।

इस दिन खरीदें

वास्तु में मंगलवार और शनिवार का दिन झाड़ू खरीदने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन झाड़ू लाने से घर में संपन्नता आती है। झाड़ू को हमेशा कृष्ण पक्ष में खरीदें।

इन दिन न लाएं

शुक्ल पक्ष में झाड़ू खरीदना वर्जित होता है। शुक्रवार और गुरुवार को पुरानी झाड़ू घर के बाहर ना फेंके इस दिन झाड़ू घर से निकालने से लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

न रखें उल्टा

खरीदने और हटाने के अलावा भी कुछ बातें हैं, जो झाड़ू के प्रयोग में वास्तु के अनुसार वर्जित हैं। जैसे झाड़ू को उल्टा करके कभी भी नहीं रखना चाहिए।

खड़ी झाड़ू न रखें

झाड़ू को मुख्य द्वार के पास या, किसी ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए, जहां आते जाते समय उस पर निगाह पड़े। कोशिश करें कि झाड़ू को हमेशा लिटा कर ही रखें। खड़ी झाड़ू रखना दोष माना जाता है।

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताए थे धनवान बनने के तरीके, जानिए