वास्तु शास्त्र में दिशा का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु के नियमों का पालन न करने का बुरा असर आपके जीवन पर पड़ सकता है।
घर में मौजूद हर एक चीज को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। आज बात कर रहे हैं कि घर की खिड़की किस दिशा में होनी चाहिए।
घर बनवाते समय ध्यान रखना चाहिए कि भूलकर भी दक्षिण दिशा में खिड़की न बनवाएं। इसे यम यानी मृत्यु के देवता की दिशा माना जाता है।
दक्षिण दिशा में घर की खिड़की होने से नकारात्मकता प्रवेश करती है। गृह क्लेश, दुख और धन हानि जैसी परेशानियों का सामना भी व्यक्ति को करना पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि उत्तर दिशा में खिड़की का खुलना अच्छा होता है। इस वजह से ही लोगों को इस दिशा में खिड़की का निर्माण करने की सलाह दी जाती है।
उत्तर दिशा में खुलने वाली खिड़की का सकारात्मक प्रभाव आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इसकी वजह से सुख-समृद्धि में भी इजाफा होता है।
कुछ लोग इस सवाल को लेकर भी परेशान रहते हैं कि खिड़की का किस ओर खुलना शुभ होता है। घर के अंदर या फिर बाहर की तरफ।
धार्मिक मान्यता के मुताबिक, घर में अंदर की तरफ खिड़की हमेशा खुलनी चाहिए। इससे घर के अंदर बाहर से नकारात्मकता नहीं आती है।